राघोपुर (सुपौल)
सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत हुलास पंचायत स्थित विश्वकर्मा चौक पर शुक्रवार को स्थानीय निवासी रामबिलास चौधरी की नई रेडीमेड कपड़े की दुकान का शुभारंभ किया गया। दुकान का विधिवत उद्घाटन एक्स ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता आलोक चौधरी, डॉ. अनुज गिरी सहित स्थानीय दर्जनों लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर एक्स ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नए व्यवसाय की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों को खरीदारी की बेहतर सुविधा मिलती है। साथ ही क्षेत्र में रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने दुकान के संचालक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की निरंतर प्रगति की कामना की।
वहीं, दुकानदार रामबिलास चौधरी ने कहा कि विश्वकर्मा चौक पर रेडीमेड कपड़े की दुकान खोलने का उद्देश्य स्थानीय लोगों को एक ही जगह पर अच्छे कपड़े उपलब्ध कराना है। उन्होंने ग्राहकों को उचित कीमत पर बेहतर गुणवत्ता के कपड़े उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
दुकान के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दुकानदार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खबरें और भी हैं….




