राघोपुर के दौलतपुर में अग्निकांड से प्रभावित 73 परिवार, सिमराही सेवा समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ

SHARE:

राघोपुर संवाददाता ;

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर दौलत पंचायत के वार्ड 6 और 7 में गुरुवार की शाम भीषण अग्निकांड में लगभग 200 घर जलकर राख हो गए था। इस दर्दनाक हादसे में 73 परिवारों का सब कुछ स्वाहा हो गया, जिससे पीड़ितों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को सिमराही सेवा समिति की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। समिति की टीम मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों के बीच राहत किट वितरित की। प्रत्येक किट में चावल, दाल, तेल, नमक, मसाले, सब्जियां, दो लुंगी, दो गमछा, दो साड़ी, बच्चों के कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।राहत वितरण कार्यक्रम में ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल, समाजसेवी सचिन माधोगरिया, भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, पत्रकार दीपक यादव, महामंत्री प्रशांत वर्मा, सिमराही व्यापार संध अध्यक्ष ललित जायसवाल, सत्यम माधोगरिया, सानू माधोगरिया, नीरज पंसारी, अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता समेत समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।इस दौरान स्थानीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पूर्व विधायक उदय गोईत और एसडीएम बीरपुर नीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों का हालचाल जाना। उन्होंने सिमराही सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्य का सराहना किया साथ ही स्वयं अपने हाथों से पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल, उमेश गुप्ता और सचिन माधोगरिया ने कहा कि सिमराही सेवा समिति सदैव पीड़ितों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि दौलतपुर के वार्ड 6 और 7 में जो हादसा हुआ है, वह अत्यंत पीड़ादायक है, और समिति पूरी निष्ठा के साथ पीड़ितों के साथ है।वहीं प्रशासन की ओर से स्थायी किचन की व्यवस्था की गई है, जहां प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित 12 हजार रुपये की राहत राशि का चेक प्रत्येक प्रभावित परिवार को दे दिया गया है और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। इस मुश्किल घड़ी में स्थानीय मुखिया पति व पूर्व मुखिया भूपेंद्र मेहता भी अपनी पूरी टीम के साथ लगातार राहत कार्य में जुटे हैं ताकि किसी भी पीड़ित को किसी प्रकार की असुविधा न हो।मौके पर सोनू पंसारी, ललित चौधरी, रामबिलास चौधरी, मो. सलाउद्दीन, निधान टाटिया, पंकज भगत, रणधीर महतो, मंटू चांद, अमित पंसारी, महावीर अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राजकिशोर चौधरी, मंजीत स्वर्णकार सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…..

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!