रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, ‘जय श्री राम’ के जयघोष से गूंज उठा हुलास

SHARE:

राघोपुर संवाददाता;

सुपौल के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हुलास पंचायत में रविवार को रामनवमी के पावन अवसर पर युवा सनातनी मंच, हुलास के बैनर तले एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण रामभक्त युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जय श्री राम के नारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से भर दिया। शोभा यात्रा की शुरुआत हुलास पंचायत स्थित महादेव दुर्गा स्थान से हुई जो अनंत चौक, बनरझुला गांव, चंपानगर, बेंगाइपट्टी होते हुए महाबीर ठक्कन चौक से राधानगर दुर्गा मंदिर तक पहुंची। वहां से पुनः महादेव दुर्गा स्थान लौटकर यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा में घुड़सवार, पैदल एवं बाइक सवार के साथ साथ सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल चल रहे थे। इस दौरान हुलास अनंत चौक स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में प्रसाद का व्यवस्था किया गया था। जहां राम भक्त प्रसाद के रूप में हलुआ सहित अन्य प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जो पूरी यात्रा के दौरान साथ-साथ चलती रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अनुज गिरी, उपाध्यक्ष सागर सिंह एवं चंदन झा, आयुष कुमार, संयुक्त सचिव कौशल कुमार, सचिव गगन कुमार, विकास कुमार, अतुल कुमार, राकेश विश्वास सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की। स्थानीय लोगों ने इस शोभा यात्रा की सराहना की और इसे धार्मिक सद्भाव व सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। यात्रा में समाजसेवी धीरेंद्र यादव, सिमराही निवासी सह भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, आलोक चौधरी, प्रशांत वर्मा, सुबोध आदित्या सहित सैकड़ो की संख्या में हुलास के ग्रामीण राम भक्त शामिल थे।

खबरें और भी है….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!