प्रखंड कांग्रेस कमेटी राघोपुर ने मनाई बाबा साहेब की 134वीं जयंती, आयोजित हुआ भीम शक्ति संवाद समारोह

SHARE:

राघोपुर संवाददाता;

प्रखंड कांग्रेस कमेटी राघोपुर के द्वारा सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भीम शक्ति संवाद समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद जमील अनवर उर्फ टुन्ना जी ने की। समारोह में डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रमेश प्रसाद यादव एवं परमेश्वरी सिंह यादव ने बाबा साहब के विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर विजय ठाकुर, मोहम्मद फैयाज आलम, लालदेव स्वर्णकार, प्रीतम राम, जीवाश्म मोहम्मद जमालुद्दीन, मो. मेराज, बेबी देवी सहित मंजुला देवी, रेणु देवी, सुमित्रा देवी, सावित्री देवी, शिव शंकर चौधरी, रूपा देवी, सरला देवी, बिंदु देवी, गुंजन देवी, खुशी देवी, कविता देवी और पकुनिया देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी है….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!