राघोपुर में प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा चौपाल का आयोजन, सैकड़ों की संख्या में लोग हुए शामिल

SHARE:

राघोपुर संवाददाता;

प्रखंड कांग्रेस कमेटी राघोपुर के तत्वावधान में राधा नगर में एक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी के संदेश को आमजन तक पहुँचाया गया।

चौपाल की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद जमील अनवर उर्फ टुना ने की। कार्यक्रम में मोहम्मद मेराज, आलम परवेज, सज्जाद, जिब्राइल, जीवाचराम, जहारुद्दीन, लुकमान समेत कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान कई नए साथियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई, जिससे संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।

खबरें और भी है….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!