सुपौल: सिमराही बाजार से अतिक्रमण नहीं हटने पर डीएम ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी का वेतन किया स्थगित

SHARE:

राघोपुर संवाददाता;
नगर पंचायत सिमराही स्थित मुख्य बाजार जेपी चौक एनएच-27 एवं एनएच-106 क्रॉसिंग स्थल पर रोजाना लगने वाले भीषण सड़क जाम से आम जनजीवन प्रभावित है। अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। इसी समस्या को लेकर सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार ने पूर्व में नगर कार्यपालक पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया था कि वे सिमराही बाजार के सड़को से अतिक्रमण हटाएं और आम लोगों को राहत दिलाएं।
लेकिन जिलाधिकारी के आदेश की अनदेखी करते हुए अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सख्त रुख अपनाया है और नगर कार्यपालक पदाधिकारी का जून माह का वेतन स्थगित करने का निर्देश जारी कर दिया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तब तक जून महीने का वेतन भुगतान नहीं होगा।
डीएम के इस कदम से जहां आम जनता में खुशी का माहौल है, वहीं अतिक्रमणकारियों में मायूसी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से जेपी चौक पर लगने वाला जाम व्यापारियों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि यदि सख्ती से अतिक्रमण हटाया गया तो जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की यह पहल ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
खबरें और भी है….
News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!