सुपौल: राघोपुर थाना क्षेत्र के गनपतगंज एनएच 106 पर तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रेफर

SHARE:

राघोपुर संवाददाता;

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के गनपतगंज हाजी टोला स्थित एनएच-106 पर शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक सिमराही से अपने घर, पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर लौट रहा था। हाजी टोला के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने स्थानीय लोगों को सूचना दी और घायल को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

घायल की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर वार्ड-3 निवासी सदरुल्लाह अंसारी के 35 वर्षीय पुत्र अफजल अंसारी के रूप में हुई है।

खबरें और भी है….


भास्कर न्यूज, राघोपुर

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!