सुपौल: सिमराही में पहली बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट ब्लड डोनेट, कोशी रक्तवीर सेवा संगठन की पहल, सैकड़ों लोग बने रक्तदान के गवाह

SHARE:

राघोपुर संवाददाता;

सिमराही के इतिहास में आज और एक नया अध्याय जुड़ चुका है, जहां कोशी रक्तवीर सेवा संगठन सिमराही के द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सिमराही से भारी संख्या में लोगों ने जुड़कर रक्तदान कर सावित कर दिया कि सिमराही का लोग हमेशा मानव सेवा में इस क्षेत्र में अग्रिम भूमिका निभाई है। यह बात हम नहीं बल्कि सिमराही सहित राघोपुर प्रखंड के लोग बोल रहे है। लोगों ने कहा कि यह तब संभव हो पाया है, जब कोशी रक्तवीर सेवा संगठन के अध्यक्ष गुड्डू कुमार, सचिव मो. अरमान, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, प्रमोद साह, अमर कुमार, मयंक गुप्ता, कन्हैया दास, बबलू गुप्ता, गणेश शर्मा, मो. अकबर अली, प्रमोद गुप्ता, संदीप गुप्ता, नीरज भगत, अवध भगत, पवन राज का अहम योगदान ने इसे सफल बनाने में अपना बहुमूल्य समय का योगदान दिया है।

गुरुवार को रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रांगण में आयोजित उक्त ऐतिहासिक कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन का गवाह बने राघोपुर के लोकप्रिय बीडीओ ओम प्रकाश, राघोपुर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपनारायण राम, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बैद्यनाथ भगत, पूर्व प्रमुख महेंद्र गुप्ता, बिन्दा प्रसाद गुप्ता, ब्लड बैंक सुपौल के मेडिकल पदाधिकारी डॉ आदर्श राज, थानाध्यक्ष नवीन कुमार जिन्होंने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

जिसमें संध्या के 5 बजे तक 40 लोगों ने कुल 40 यूनिट ब्लड डोनेट कर इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बने। हालांकि समयाभाव के कारण कई इच्छुक दाताओं को बिना रक्तदान किए लौटना पड़ा। इसके बावजूद आयोजन ने स्थानीय लोगों में उत्साह और जागरूकता का नया इतिहास रचा। इससे सावित हो गया कि सिमराही का जनता हमेशा समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाती रही है। इस कार्यक्रम में स्थानीय सैकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की सफलता का भागीदारी बने जहां लोगों में बीच काफी उत्साह देखने को मिला।

लोगों ने कहा पहली बार शिविर का आयोजन इतिहास रचा दिया। लोगों ने कहा कि कोशी रक्तवीर सेवा संगठन हमेशा मानव सेवा के लिए आगे रहती है इनका मानवता के क्षेत्र में आज के समय मे बहुत बड़ा योगदान है। जिस थोड़ी सी ब्लड की उपलब्धता नहीं होने के किसी की जान जा सकती है, यह संगठन को जानकारी मात्र मिलने से उस पीड़ित व्यक्ति को वहीं सेवा उपलब्ध हो जाता है जहां वह इलाजरत रहते है। आज तक दर्जनों लोगों के लिए यह संघटन भगवान का वरदान सावित हो चुके है जिन्होंने अपनो को इनके सहयोग से मौत के मुह से बचा लिया है।

इस अवसर पर बीडीओ ओमप्रकाश ने कहा कि समाज सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण रक्तदान है, और सिमराही की जनता ने यह साबित कर दिया है कि यहां की सामाजिक एकजुटता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपनारायण राम ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई जीवन बचा सकता है। इस तरह के आयोजन से मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध होगा।

इस दौरान सभी ब्लड दानकर्ता को जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रमाणपत्र जारी किया गया, वही संगठन की ओर से मोमेंटो प्रदान किया गया। इस मौके पर छातापुर से पहुचे ट्रीमेन रामप्रकाश रवि की ओर से जिन्होंने अभी तक में अपने हाथों से 12 लाख पेड़ लगा चुके है उनके द्वारा सभी के बीच पेड़ का वितरण किया गया।

मौके पर नगर पंचायत सिमराही के उप मुख्य पार्षद विनीता देवी, वार्ड 12 की पार्षद स्मृति कुमारी, वार्ड 4 की पार्षद कविता देवी, विनय भगत, संत अमरजीत, उमेश गुप्ता, अभिनंदन दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं……

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!