सुपौल : राघोपुर में प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई जिंदगी की दो बूंद

SHARE:

 

84 टीमें और 32 सुपरवाइजर संभालेंगे अभियान की कमान, पांच वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

राघोपुर (सुपौल)

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को प्लस पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। राघोपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 98 राघोपुर गद्दी एवं गद्दी उर्दू विद्यालय में रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप नारायण राम और बीसीएम सह बीएचएम शादाब अली ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप नारायण राम ने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध चयनमुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, बीसीएम सह बीएचएम शादाब अली ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए प्रखंड में 84 टीमें और 32 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। सभी टीमों को निर्धारित क्षेत्रों में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मौके पर आईएफएम प्रमोद कुमार, नरेश दास, आशा कार्यकर्ता शबाना, गुलाब देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं……

 

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई