सुपौल : सिमराही में खड़े ट्रक के केबिन से 53 बोतल विदेशी शराब बरामद

SHARE:

सिमराही बाजार में एनएच-106 किनारे कार्रवाई, 39.75 लीटर शराब के साथ ट्रक जब्त

राघोपुर (सुपौल)

सुपौल जिले के मद्य निषेध थाना सिमराही की पुलिस ने शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर सिमराही बाजार में कार्रवाई करते हुए एनएच-106 किनारे खड़े एक ट्रक के केबिन से 53 बोतल विदेशी शराब बरामद की। बरामद सभी बोतलें 750 एमएल की रॉयल स्टैग ब्रांड की हैं। शराब की कुल मात्रा 39.75 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

मद्य निषेध थाना सिमराही के थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच-106 किनारे एक ट्रक में शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन में एक झोले में रखी 53 बोतल रॉयल स्टैग विदेशी शराब बरामद हुई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक का शीशा और गेट दोनों खुले हुए थे। ट्रक की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह काफी दिनों से उसी स्थान पर खड़ा था। पुलिस ट्रक के मालिक और शराब की खेप से जुड़े लोगों की पहचान में जुटी है।

उन्होंने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रक मालिक सहित शराब से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

चार दिनों से लगातार शराब बरामदगी चर्चा में

सिमराही क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार शराब बरामद होने की घटनाएं स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लगातार हो रही बरामदगी को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में भी हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं…..

 

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!