सुपौल : राघोपुर में आवास की किस्त के नाम पर 5 हजार रुपए वसूली के आरोप की जांच

SHARE:

बीडीओ ने लाभुकों से की पूछताछ, पवन मंडल ने लिखित आवेदन देकर दोहराया आरोप

राघोपुर (सुपौल)।

प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त दिलाने के नाम पर लाभुकों से 5-5 हजार रुपए वसूली किए जाने के आरोप की मंगलवार को राघोपुर बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव ने पंचायत पहुंचकर जांच की। वरीय अधिकारी के निर्देश पर जांच के लिए पहुंचे बीडीओ ने शिकायत करने वाले लाभुकों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली और आरोपों से संबंधित तथ्य जुटाए।

जांच के दौरान राघोपुर पंचायत निवासी लाभुक पवन मंडल से बीडीओ ने पूछताछ कीपवन मंडल ने आरोप दोहराते हुए कहा कि आवास योजना की दूसरी किस्त दिलाने के नाम पर आवास सहायक ने उनसे 5 हजार रुपए लिए हैं। इस संबंध में उन्होंने बीडीओ को लिखित आवेदन भी सौंपा। पूछताछ के दौरान बीडीओ द्वारा अपने मोबाइल से पवन मंडल का वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की भी जानकारी मिली है।

 

जांच के दौरान शिकायत करने वाले अन्य लाभुक मंगलवार को मौके पर मौजूद नहीं थे। बीडीओ ने दूरभाष पर उनसे संपर्क कर बुधवार को प्रखंड कार्यालय अथवा जांच के लिए बुलाए जाने पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहाइसके बाद अन्य शिकायतकर्ताओं के बयान भी दर्ज किए जाने की संभावना है।

तीन लाभुकों ने दिया है आवेदन

जानकारी के अनुसार राघोपुर पंचायत के पवन मंडल, चिंटू सादा और मो. हुसैन ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त दिलाने के नाम पर कथित रूप से रुपए लिए जाने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

आवास सहायक ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

मामले को लेकर आवास सहायक चंदन कुमार ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। उन्होंने किसी भी लाभुक से किस्त दिलाने के नाम पर राशि लेने से इनकार किया है।

इस बावत राघोपुर बीडीओ सतेंद्र कुमार यादव ने बताया की पीड़ित के द्वारा प्राप्त आवेदन के अलोक में एक लाभुक का बयान लिया गया है जिसने आरोप को सही बताया है। शेष दो लाभुक का बयान लेना बांकी है। उसके बाद अवश्ययक कार्यवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!