सुपौल :राघोपुर में आईसीडीएस के द्वारा पोषण मेला का आयोजन किया गया।

SHARE:

अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया हिस्सा, संतुलित आहार और मातृ–शिशु स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक

राघोपुर (सुपौल)

राघोपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में बुधवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना राघोपुर की ओर से पोषण मेला सह समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा कुपोषण उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी लक्ष्मी रानी के नेतृत्व में आयोजित मेले में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में गर्भवती महिलाओं की देखभाल, शिशु एवं बाल पोषण, टीकाकरण, पूरक पोषण, किशोरी स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित आहार के महत्व की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अन्नप्राशन और गोदभराई समारोह रहा। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम तथा दैनिक आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करने को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया। अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकारी स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

मौके पर भपटियाही प्रखंड समन्वय पदाधिकारी रतन प्रकाश, एलएस रूपम कुमारी, प्रभा कुमारी, गीता कुमारी, सुचित्रा कुमारी, उर्मिला कुमारी, पिंकी कुमारी, नमिता कुमारी, बीसी पूजा कुमारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थीं। सेविका संगीता, अनुराधा, इंदु, पूनम, नीलम समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

खबरें और भी हैं….

 

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई