सुपौल : सिमराही नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली के निलंबन के बाद राघोपुर बीडीओ को मिला प्रभार

SHARE:

 

राघोपुर (सुपौल)। 

बिहार सरकार के द्वार नगर पंचायत सिमराही की कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली को प्रशासनिक लापरवाही के आरोप में निलंबन करने के बाद राघोपुर बीडीओ सतेंद्र कुमार यादव को इओ सिमराही का प्रभार दिया गया है। इस संबंध में सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, वीणा वैशाली पर सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन नहीं करने, लापरवाही बरतने तथा कार्यकलाप पोर्टल पर कम योजनाओं की विवरणी एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं अपलोड नहीं करने के आरोप हैं। इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के संकल्प ज्ञापांक 20631, दिनांक 10 नवंबर 2026 के आलोक में उन्हें अगले आदेश तक निलंबित किया गया है।

वहीं, नगर पंचायत सिमराही के कार्यपालक पदाधिकारी के पद के दायित्वों के निर्वहन के लिए राघोपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव को अगले आदेश तक अधिकृत किया गया है। वे अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी का भी दायित्व संभालेंगे। इसके साथ ही नगर पंचायत के वित्तीय कार्यों के निष्पादन के लिए बिहार कोषागार संहिता के नियम 84 के तहत उन्हें वित्तीय शक्ति भी प्रदान की गई है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा इसकी सूचना सभी संबंधित पदाधिकारियों को देने का निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी है…..

 

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई