सुपौल: राघोपुर में खाद गोदामों का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, स्टॉक की गिनती जारी

SHARE:

राघोपुर (सुपौल)।

मंगलवार को राघोपुर प्रखंड में प्रशासनिक टीम ने खाद की गोदामों का औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ एसआर के नेतृत्व में टीम ने मैसर्स “धरती धन” नामक खाद एजेंसी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एजेंसी से जुड़े एक गोदाम तथा सिमराही के रामनगर रोड स्थित दूसरे गोदाम की भी जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान गोदामों में मौजूद विभिन्न प्रकार के खाद के बोरों की गिनती कराई गई और स्टॉक का मिलान किया जा रहा था। अधिकारियों ने मौके पर उपलब्ध अभिलेखों की भी जांच की। जांच टीम के साथ जिला कृषि पदाधिकारी पप्पू कुमार एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार ने बताया कि यह एक नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच जारी है, इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई या स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य खाद विक्रेताओं में भी हलचल देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि किसानों को सही दर पर खाद उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!