सुपौल : सिमराही में अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

SHARE:

राघोपुर (सुपौल)

सिमराही बाजार में एनएच-27 पर शुक्रवार शाम सड़क हादसे में साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा श्री राधे होटल के सामने करीब शाम 4 बजे हुआ। मृतक की पहचान रामविशनपुर वार्ड नंबर-3 निवासी मनोज दास (55) के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

मृतक का फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार, मनोज दास शुक्रवार को सिमराही बाजार से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान श्री राधे होटल के सामने एनएच-27 पर पीछे सेरहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गएहादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया

स्थानीय लोगों ने घायल मनोज को तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दियापरिजन उन्हें सदर अस्पताल सुपौल ले गए, जहां से भी चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दियामधेपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मनोज दास की मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गयामृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैंदोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। मनोज मजदूरी कर परिवार का जीवनयापन करते थे।

राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं……

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!