सुपौल : नशे के खिलाफ छात्रों ने लिया संकल्प, लायंस क्लब ने  जागरूकता अभियान में दिलाई शपथ

SHARE:

राघोपुर (सुपौल)

 

नगर पंचायत सिमराही बाजार स्थित द हिल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को लॉयन्स क्लब सिमराही राघोपुर की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सचिन माधोगरिया ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि नशे की लत से व्यक्ति के साथ-साथ उसका परिवार और पूरा समाज प्रभावित होता है। उन्होंने शराब, तंबाकू समेत वर्तमान समय में तेजी से फैल रहे सूखा नशा के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि बच्चे और युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने छात्रों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

अभियान के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। छात्रों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा परिवार, मित्रों और समुदाय को भी नशामुक्त रखने के लिए प्रयास करेंगे। साथ ही जिले, राज्य और देश को नशामुक्त बनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की बात कही।

मौके पर अध्यक्ष सचिन माधोगरिया, विकास आनंद, हर्ष पंसारी, सचिन पंसारी, ललित जायसवाल एवं सीए सोनू पंसारी मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन सोनू झा ने किया।

खबरें और भी हैं……

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!