सुपौल : राघोपुर में रेल गुमटी बंद होने से बढ़ी परेशानी, पार्षद स्मृति कुमारी ने रेल GM को पत्र देकर स्थायी समाधान की उठाई मांग

SHARE:

राघोपुर (सुपौल)।

जिला सुपौल जिले के राघोपुर रेलवे स्टेशन के समीप NH-131 (पुराना NH-106) स्थित समपार संख्या 15A को स्थायी रूप से बंद किए जाने के बाद उत्पन्न समस्याओं को लेकर नगर पंचायत सिमराही की वार्ड पार्षद सह भाजपा जिला मंत्री स्मृति कुमारी ने पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के महाप्रबंधक को मांग पत्र भेजा हैउन्होंने समपार के स्थान पर पैदल यात्रियों एवं हल्के वाहनों के लिए उपयुक्त लाइट ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण की मांग की हैसाथ ही, निर्माण पूरा होने तक बंद रेलवे ढाला को पुनः चालू कराने का अनुरोध किया है

मांग पत्र में कहा गया है कि रेल प्रशासन द्वारा 30 मार्च 2026 को समपार संख्या 15A को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया थाइसके बाद स्थानीय लोगों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई हैसमपार के उपर बनाए गए रेल ओवरब्रिज पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित पैदल पथ की व्यवस्था नहीं होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी हो रही हैवहीं, ROB के दोनों ओर स्थानीय लोगों के लिए सीढ़ियों की व्यवस्था भी नहीं होने से लोगों को रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर जाने के लिए करीब 2 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है

दोनों ओर बसी है घनी आबादी, रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन

मांग पत्र में बताया गया है कि रेलवे ट्रैक के दोनों ओर घनी आबादी हैएक तरफ सरकारी विद्यालय, डाकघर सहित कई आवश्यक संस्थान हैं, जबकि दूसरी ओर नगर पंचायत एवं अंचल कार्यालय स्थित हैं। ऐसे में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को रेलवे ट्रैक के आर-पार आवागमन करना पड़ता हैसमपार बंद होने से स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और आम लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है

जनाजा ले जाने में भी बढ़ रही परेशानी

पत्र में सामाजिक एवं मानवीय समस्या का भी उल्लेख किया गया हैरेलवे ट्रैक के दोनों ओर मुस्लिम समुदाय की घनी आबादी है, जबकि कब्रिस्तान एक ओर स्थित हैसमपार बंद होने के कारण जनाजा ले जाने के दौरान करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही हैइसे स्थानीय लोगों के लिए गंभीर एवं संवेदनशील समस्या बताते हुए स्थायी समाधान की मांग की गई है

बाजार के कारोबार पर भी असर का दावा

सिमराही को सुपौल जिले का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बताते हुए मांग पत्र में कहा गया है कि समपार बंद होने के बाद बाजार की ओर आने-जाने वाले लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ हैइससे स्थानीय व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा हैपत्र में दावा किया गया है कि आवागमन की परेशानी के कारण व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और इससे कई परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है

निर्माण पूरा होने तक ढाला चालू करने की मांग

स्मृति कुमारी ने रेल प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए समपार संख्या 15A के स्थान पर पैदल यात्रियों और हल्के वाहनों के लिए लाइट ओवरब्रिज अथवा अंडरपास का निर्माण कराने की मांग की हैउन्होंने कहा है कि जब तक स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक लोगों की परेशानी को देखते हुए बंद रेलवे ढाला को पुनः चालू कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

खबरें और भी हैं…..

 

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!