सुपौल : राघोपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सिमराही जेपी चौक पर हुई चोरीकांड का किया उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

27 पैकेट पान मसाला-गुटखा, 23 पैकेट तुलसी, 30 डिब्बा सिगरेट व ₹14 हजार नकद बरामद

राघोपुर (सुपौल)

सिमराही बाजार के जेपी चौक स्थित दुकानों में हुई चोरी के मामले में राघोपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी किए गए पान मसाला-गुटखा, तुलसी, सिगरेट समेत नकद राशि भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमराही वार्ड संख्या 13 निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बीते 3 अक्टूबर की रात जेपी चौक के समीप रंजीत कुमार की पान मसाला दुकान समेत फल दुकानों और बनारसी सत्तू भुजा की दुकान में चोरी की घटना सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 27 पैकेट पान मसाला-गुटखा, 23 पैकेट तुलसी, 30 डिब्बा सिगरेट और ₹14 हजार नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सामान चोरी की घटना से संबंधित बताया जा रहा है।

लगातार चोरी से व्यापारियों में था भय

गौरतलब है कि सिमराही बाजार में लगातार चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों में भय का माहौल बना हुआ था। इससे पहले 1 अक्टूबर की रात रामनगर रोड स्थित चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की गई थी। इसके बाद 3 अक्टूबर की रात जेपी चौक के पास कई दुकानों को निशाना बनाया गया था।

लगातार चोरी की घटनाओं के बाद व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से बाजार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और घटनाओं का जल्द उद्भेदन करने की मांग की थी। वहीं, पुलिस ने अब जेपी चौक की चोरी का 24 घंटे में उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment