राघोपुर (सुपौल):
राघोपुर प्रखंड के नगर पंचायत सिमराही में गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद पर सम्राट चौधरी के आसीन होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सिमराही स्थित जेपी चौक (एनएच-27) पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होकर जश्न में शामिल हुए।
नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और राहगीरों व स्थानीय लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री स्मृति कुमारी ने कहा कि बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनना ऐतिहासिक क्षण है। यह न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि इसी खुशी में पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ता आमजन के साथ जश्न मना रहे हैं।
नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यह दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का प्रतीक है। वर्षों के संघर्ष के बाद पार्टी को यह अवसर मिला है, जिसे कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मना रहे हैं।
वहीं अरुण कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की खुशी में कार्यकर्ता पूरे विधानसभा क्षेत्र और जिले में घूम-घूमकर लोगों का मुंह मीठा करा रहे हैं और खुशी साझा कर रहे हैं।
इस अवसर पर विश्वजीत भगत, विजय सिंह, राधेश्याम भगत, कुंदन विवेक, प्रशांत वर्मा, कुंदन जायसवाल, किशोर दास, श्याम सरदार, विजय मंडल, गुड्डू दास, रिंकू भगत, देवादित्य सेन, अमित महतो, लड्डू गुप्ता, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं…..




