सुपौल: नपं सिमराही की स्वच्छता पदाधिकारी आराधना का मुजफ्फरपुर नगर निगम में तबादला

SHARE:

राघोपुर (सुपौल):

बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत नगर पंचायत सिमराही में कार्यरत सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सुश्री आराधना का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नगर निगम, मुजफ्फरपुर में पदस्थापित किया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित पदाधिकारी को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करना होगा। यह स्थानांतरण प्रशासनिक कार्यहित में किया गया है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
सुश्री आराधना के स्थानांतरण को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल है, वहीं विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं। नगर पंचायत सिमराही में सुश्री आराधना का लचर क्रियाकलाप को लेकर स्थानीय वार्ड पार्षदों के द्वारा लगातार विभागीयअधिकारी को पत्राचार किया जा रहा था।

खबरें और भी हैं….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!