राघोपुर (सुपौल)
राघोपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। जहाँ शुक्रवार को दिनदहाड़े दिन के करीब 12 बजे राघोपुर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर सायत गांव में एनएच-106 से गम्हरिया जाने वाली सड़क पर हरि खिरहर के मुर्गा फार्म के समीप घात लगाए बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी के साथ मारपीट कर नकदी, मोबाइल, जेवर और किराना सामान लूट लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, देवीपुर पंचायत के गम्हरिया गांव वार्ड संख्या 1 निवासी व्यवसायी नितिश गोस्वामी राघोपुर बाजार से किराना एवं कॉस्मेटिक सामान खरीदकर सीटी रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। वह गम्हरिया गांव में किराना दुकान चलाते हैं। इसी दौरान लक्ष्मीपुर सायत स्थित मुर्गा फार्म के पास पहले से घात लगाए बैठे चार से पांच बदमाशों ने उनका रिक्शा रोक लिया।
पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि बदमाशों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद गले से सोने की चेन, करीब 40 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा लगभग 40 हजार रुपये मूल्य का किराना एवं कॉस्मेटिक सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।
मारपीट में घायल व्यवसायी सड़क किनारे गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने उन्हें तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई।
सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित से पूछताछ करते हुए घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से आवेदन देने को कहा है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई
खबरें और भी हैं…..




