राघोपुर (सुपौल)
राघोपुर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग कांडों के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि थाना कांड संख्या 281/26 के नामजद अभियुक्त दिलीप कुमार राम को हुलास गांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना कांड संख्या 92/26 के अभियुक्त मो. जमील अख्तर को सतकोदरिया गांव स्थित उनकी दुकान से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना कांड संख्या 229/26 के नामजद अभियुक्त बोआ लाल शर्मा और उनके भाई विनोद शर्मा को बतरान गांव स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी चारों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान जारी है।
खबरें और भी हैं…..




