सिम्पी झा और लालू ठाकुर की आवाज से गूंजेगा राघोपुर, अंतिम सोमवारी पर आज भव्य जागरण
राघोपुर (सुपौल)।
सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर आज कोशी कॉलोनी थाना परिसर राघोपुर स्थित श्री श्री 108 सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ आज शाम 8 बजे से होगा।
आयोजकों के अनुसार, जागरण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति संगीत और शिव भजनों का आनंद मिलेगा। कार्यक्रम में सिंगर सिम्पी झा, सिंगर लालू ठाकुर सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं JMD Band Forbisganj की टीम भी संगीतमय प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम में मोतिहारी से आ रहे महाकाल झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। जिसमें विभिन्न तरह के झांकी के साथ साथ जिन्दा सांप का कला भी लोगों को देखने को मिलेगा।
आयोजकों ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालु भगवान महादेव की आराधना के साथ भजन-कीर्तन और जागरण में शामिल होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भव्य जागरण कार्यक्रम में शामिल होने और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
खबरें और भी हैं……




