सुपौल।
समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिले की गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय प्रबंधक एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता, समय पर आपूर्ति, वितरण व्यवस्था की नियमितता, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर नियंत्रण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी एवं सुचारू आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने एवं “फर्स्ट इन फर्स्ट आउट” प्रणाली का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी बढ़ाने का भी निर्देश दिया, ताकि आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं…..




