“12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के तहत सिमराही में प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मान
राघोपुर (सुपौल)
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को सिमराही नगर में प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह निर्मली विधानसभा कार्यक्रम प्रमुख सचिन माधोगरिया ने किया।
अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए गए। इस दौरान डॉ. अभिजीत, डॉ. अजय झा, डॉ. उमेश, डॉ. भरत चौधरी, संत अमरजीत तथा अधिवक्ता रामचंद्र चौधरी सहित अन्य नागरिकों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सचिन माधोगरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सुशासन, गरीब कल्याण और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना तथा मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। कहा की यह जनसम्पर्क अभियान अभी जारी है।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद भी किया गया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प दोहराया गया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता एवं नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं….




