सुपौल : ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत,

SHARE:

राघोपुर (सुपौल)

राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रेलवे ट्रैक के पिलर संख्या 103 के समीप बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो सकी।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 45 वर्ष थी। लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होती थी तथा उसका एक हाथ विकलांग था। उसे राघोपुर बाजार में भीख मांगते हुए भी देखा जाता था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे सहरसा की ओर जा रही ट्रेन संख्या 75202 सवारी गाड़ी से महिला को धक्का लगा। बताया जाता है कि महिला रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल चल रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर रेल आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी बीरेंद्र कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

आरपीएफ प्रभारी बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना राघोपुर थाना तथा आरपीएफ के वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं…..

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!