राघोपुर (सुपौल)
सुपौल जिले के नगर पंचायत सिमराही अंतर्गत पिपराही स्थित रामप्रसाद सावित्री देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक सचिन माधोगड़िया ने विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा नेहा कुमारी को सम्मानित किया।
वर्ग तीन की छात्रा नेहा कुमारी, जो राजेश कुमार साह और रूबी कुमारी की पुत्री हैं, ने न केवल अपने वर्ग में बल्कि पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
छात्रा की सफलता से प्रेरित होकर सचिन माधोगड़िया ने नेहा की पूरे वर्ष की विद्यालय फीस, कुल ₹11,000, विद्यालय को प्रदान की और उसकी रसीद छात्रा के माता-पिता को सौंप दी। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है, कहा कि वह हर वर्ष उक्त विद्यालय के मेधावी छात्र के एक वर्ष के फीस उपहार स्वरूप दान करते है और आगे भी करते रहेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार झा, सचिव राजेश कुमार चौधरी, प्रधानाचार्य संतोष कुमार भारती, अभिलाषा कुमारी, रूबी कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं…..




