राघोपुर (सुपौल)
बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एक निजी कार्यक्रम के तहत रविवार को राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के धरहरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समधी स्वर्गीय भागवत प्रसाद यादव के संपिंडन एवं शांति भोज कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत भी मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार स्वर्गीय भागवत प्रसाद यादव का निधन 6 मई 2026 की संध्या में हो गया था। उनके निधन के उपरांत परिवार द्वारा 15 मई को नखबाल, 16 मई को श्राद्ध कर्म तथा 17 मई को संपिंडन एवं शांति भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपमुख्यमंत्री दोपहर करीब ढाई बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिले, जहाँ उन्होंने अपने पुत्री और दामाद अरुण कुमार ( HM लखीचंद साहू उच्च विद्यालय सिमराही) से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने का संबल दिया।
इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने स्वर्गीय भागवत प्रसाद यादव के सामाजिक व्यवहार एवं मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान भारी संख्या में उनके सुरक्षा में पुलिस बल लगे हुए थे।
खबरें और भी हैं…..




