सुपौल: सिमराही बाजार में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

राघोपुर (सुपौल)

राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही वार्ड संख्या-2 निवासी राकेश पांडेय की सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिमराही बाजार स्थित एनएच-27 पर मछली हाट के समीप हुई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार राकेश पांडेय सोमवार रात करीब 11 बजे सिमराही के एक होटल में खाना खाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में उनका मौके पर ही मौत हो गया।
बताया जाता है कि मृतक राकेश पांडेय अपने पिता जोगिंदर पांडेय के इकलौते पुत्र थे। परिवार में एक बहन है। राकेश अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और शुभचिंतक मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया।

खबरें और भी हैं….

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!