सुपौल : श्री अन्न के स्वाद और सेहत का संगम, सिमराही में भाजपा महिला मोर्चा ने साझा की पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी

SHARE:

राघोपुर (सुपौल)

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, सुपौल की ओर से श्री अन्न (मोटा अनाज) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री अन्न व्यंजन एवं रेसिपी साझा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मोटे अनाज से तैयार तेल रहित एवं कम मसाले वाले पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया और उनकी रेसिपी एक-दूसरे के साथ साझा की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देना, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा महिलाओं के बीच स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने श्री अन्न के स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से चर्चा की और इसे अपने दैनिक भोजन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सुपौल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने कहा कि श्री अन्न पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से इस तरह के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और पौष्टिक भोजन की संस्कृति को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम में बैद्यनाथ भगत, सीमा कुशवाहा, स्मृति कुमारी, गायत्री देवी, मधुमिता कुमारी, मधुमाला देवी, आलोक चौधरी, बिपिन साह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं…..

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!