सुपौल : 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: सिमराही में प्रबुद्ध नागरिक सम्मानित, भाजपा ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

SHARE:

राघोपुर (सुपौल)।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को राघोपुर प्रखंड के सिमराही नगर में वरिष्ठ समाजसेवी धनश्याम लाल माधोडिया को सम्मानित किया गया। भाजपा नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान व्यक्त किया तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित करते हुए नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सुशासन, गरीब कल्याण और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जनधन योजना तथा मुफ्त राशन योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है तथा देश तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद भी किया गया और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन माधोगड़िया, नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा, राजकुमार पोद्दार, जिलामंत्री स्मृति कुमारी, विजय मंडल, रमण झा, अरुण कुमार सिंह, चंदन गुप्ता, रंजीत कुमार, अभय जैन, प्रशांत झा सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!