विशेष संवाददाता (सुपौल)।
श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने वाले कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से सुपौल जिला नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा दूसरे वर्ष भी देवघर कांवरिया पथ पर यह सेवा शिविर लगाया जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं को विभिन्न आवश्यक सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
समिति के अनुसार शिविर का शुभारंभ 29 जुलाई 2026 को होगा तथा 26 अगस्त 2026 तक लगातार संचालित रहेगा। शिविर बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलैया में, कटोरिया बाजार से लगभग चार किलोमीटर आगे देवघर जाने वाले कांवरिया पथ पर स्थापित किया जाएगा।
शिविर में कांवरियों के लिए शीतल जल, गर्म पानी, नींबू चाय, सत्तू, चना, शरबत, खीर, हलवा-पूड़ी, प्राथमिक दवा, मालिश सेवा, डाक बम फल सेवा, डाक बम मालिश सेवा तथा रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। समिति का उद्देश्य लंबी पैदल यात्रा कर देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी लोगों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं से शिविर के सफल संचालन के लिए सहयोग की अपील की है। समिति के सदस्यों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ यह शिविर संचालित किया जाएगा।
संचालन समिति की अपील:- शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है। या पोस्टर में लगे क्युआर कोड स्केन कर दान दे सकते है।
खबरें और भी हैं……




