राघोपुर (सुपौल)
सिमराही निवासी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरिया ने बुधवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल की कामना भी की।
इधर, सम्राट चौधरी के बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और इसे पार्टी के लिए गौरव का क्षण बताया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देने के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन को भी शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला मंत्री स्मृति कुमारी, विनीता देवी, प्रशांत वर्मा, बैद्यनाथ भगत, विजय मंडल, कविता देवी, श्याम सरदार, विक्की भगत, दिलीप पूर्वे, अनुज गिरी, सुबोध आदित्य सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
खबरें और भी हैं…..




