सुपौल : राघोपुर में स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम की समय-सारिणी जारी

SHARE:

राघोपुर (सुपौल)

आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी, शैक्षणिक एवं सार्वजनिक संस्थानों में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की समय-सारिणी प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के 14 प्रमुख स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जारी समय-सारिणी के अनुसार मुख्य समारोह स्थल प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय सिमराही में 9:10 बजे, व्यापार मंडल राघोपुर में 9:15 बजे तथा जिला परिषद राघोपुर में 9:25 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

इसके पश्चात मध्य विद्यालय राघोपुर में 9:40 बजे, केएन इंटर कॉलेज राघोपुर में 9:55 बजे तथा केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में 10:05 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं तहसील कचहरी राघोपुर में 10:40 बजे तिरंगा फहराया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लखीचंद साहू उच्च विद्यालय सिमराही में 11:00 बजे, रेफरल अस्पताल राघोपुर में 11:05 बजे, यदुनाथ मध्य विद्यालय सिमराही में 11:10 बजे, बीआरसी राघोपुर में 11:15 बजे तथा कन्या मध्य विद्यालय सिमराही में 11:20 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राघोपुर थाना परिसर में 11:35 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगा।

बीडीओ सत्येन्द्र कुमार ने सभी विभागीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।

खबरें और भी हैं…..

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

error: Content is protected !!