सुपौल : राघोपुर में ट्रेन पकड़ने के दौरान महिला ट्रेन की चपेट में आई, इलाज के दौरान मौत

SHARE:

राघोपुर (सुपौल)

दरभंगा से फॉरबिसगंज जाने वाली डेमू सवारी गाड़ी संख्या 75217 में चढ़ने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मंगलवार की रात करीब 11 बजे राघोपुर रेलवे स्टेशन पर हुई।

मृतका की पहचान राघोपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 लक्ष्मीपुर सायत निवासी हरिलाल पासवान की पुत्री मसोमात सुनीता देवी (41 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सुनीता देवी मंगलवार की रात अपने मायके से मनिहारी घाट गंगा स्नान के लिए रवाना होने वाली थीं। इसी क्रम में वह राघोपुर रेलवे स्टेशन पर दरभंगा-फॉरबिसगंज डेमू ट्रेन में सवार होने पहुंची थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वह ट्रेन में चढ़ने लगीं, उसी समय ट्रेन स्टेशन से खुल गई। ट्रेन पकड़ने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और हाथ फिसलने से वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच जा गिरीं। इस हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर ट्रेन की चपेट में आने से कट गया।

घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई।

मृतका की ससुराल त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनाहा वार्ड संख्या-7 में है। उनके पति स्वर्गीय प्रमोद पासवान हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल

खबरें और भी हैं……

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!