सुपौल : सिमराही में प्राचीन बजरंगबली मंदिर का पुनर्निर्माण, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई प्राण-प्रतिष्ठा

SHARE:

 राघोपुर (सुपौल)।

नगर पंचायत सिमराही निवासी यशवंत माधोगड़िया के आवासीय परिसर स्थित प्राचीन भगवान बजरंगबली मंदिर का पुनर्निर्माण कर बुधवार को नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा की विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार एवं वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। पंडित मनोज झा ने पूरे विधि-विधान से पूजा कराते हुए बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। यजमान सानू माधोगड़िया एवं उनकी पत्नी रिंकी माधोगड़िया ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर सानू माधोगड़िया ने कहा कि प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद बजरंगबली की प्रतिमा की स्थापना पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य एवं गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, साहस, सेवा और भक्ति के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होगा तथा श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बजरंगबली के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में घनश्याम लाल माधोगड़िया, सचिन माधोगड़िया, संजीव माधोगड़िया, अजीत तोधी, रुपाली तोधी, ध्रुव माधोगड़िया, राजकुमार पौद्दार, दिलीप माधोगड़िया, सुनील माधोगड़िया, प्रेमा देवी माधोगड़िया, सरिता माधोगड़िया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समारोह के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

खबरें और भी हैं……

News Bihar Live
Author: News Bihar Live

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!